गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

निरमली देवी के खाते से फ्राड हुए धनराशि को साइबर सेल सिद्धार्थनगर ने कराया वापस

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी अपराध अरुणकान्त सिंह के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य व साइबर क्राइम टीम द्वारा शिकायतकर्ता निरमली देवी ग्राम खड़कुईयां थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर के खाते से फ्राड हुए धनराशि ₹40,000/- को कार्यवाही करते हुए उनके खाते में सम्पूर्ण धनराशि ₹40,000/- वापस कराये गये। घटना का संक्षिप्त विवरण में बताया कि आवेदिका निरमली देवी ग्राम खड़कुईयां थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर के खाते से आधार कार्ड (।म्च्ै) के माध्यम से फ्राड कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा ₹40,000/- निकाल लिया गया था। शिकायतकर्ता उपरोक्त को जैसे ही ज्ञात हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हो गया है। उक्त की सूचना साइबर सेल सिद्धार्थनगर को दी तथा दी गई शिकायत के आधार पर साइबर सेल सिद्धार्थनगर द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 14/06/2025 को निरमली देवी के खाते में सम्पूर्ण धनराशि ₹40,000/- वापस कराया गया। साइबर टीम के सराहनीय कार्य के लिए उनके द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। इस दौरान धनराशि बरामद कराने वाली साइबर पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य, साइबर सेल, मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार द्विवेदी साइबर सेल, आरक्षी आशुतोष जायसवाल, रामप्रवेश यादव, राहुल मौर्या, विशाल तिवारी साइबर सेल, महिला आरक्षी प्रियंका, पूजा यादव साइबर सेल सिद्धार्थनगर मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!