गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे में दें किसान, 1844 शिकायतें दर्ज

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पांडे ने किसानों को अवगत कराया है कि बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को हुए नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के हेल्पलाइन नंबर 14447 पर दर्ज कराना अनिवार्य है।उन्होंने बताया कि बीमित किसानों की फसल क्षति का आकलन कर उन्हें मुआवजे की धनराशि देने का प्रावधान है। जनपद में गेहूं फसल के तहत अब तक कुल 1844 किसानों ने हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराई है, जिनमें से 1375 किसानों के दावों का सर्वे पूरा कर लिया गया है।शेष 469 किसानों के दावों का सर्वे कार्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और ब्स्।च् एप्लीकेशन के माध्यम से मुआवजा प्रक्रिया के लिए अग्रसारित किया जाएगा।जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में वर्तमान समय में यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि समय सीमा के भीतर अपनी शिकायत दर्ज कराकर योजना का लाभ उठाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!