गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

खिचड़ी का प्रसाद हुआ वितरित

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित बाल शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तर प्रदेश की सिद्धार्थनगर इकाई द्वारा मासिक बैठक में साहू समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की 1010 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जिसकी अध्यक्षता प्रदेश मंत्री/जिला संयोजक शम्भू नाथ गुप्ता (गुरूजी) ने किया। इसके पहले अतिथियों ने माँ कर्मा देवी के चित्र पर पुष्पार्चन कर पूजा अर्चना किया गया।इस अवसर पर शम्भूनाथ गुप्ता, लक्ष्मण गुप्त, राजेश कुमार साहू, युगुल किशोर गुप्ता सहित कई वक्ताओं ने मां कर्मा देवी के जीवन में किये गए सामाजिक संघर्षों के बारे में विस्तृत चर्चा किया।इसके अलावा भगवान जगन्नाथ जी को खिचड़ी माँ कर्मा देवी द्वारा खिलाया जाता था।इस बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया। लोगों ने उनके आदर्शों से प्रेरणा ली। लोगों ने प्रसाद के रुप में खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री शंभू नाथ गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष शुभम गुप्ता,सह जिला संयोजक युगुल किशोर, संरक्षक राधेश्याम, सूरज, उमेश,अशोक,सपा नेता राजेश कुमार साहू, सेवानिवृत्त बैंक कर्मी राम सेवक, मनोज, जयप्रकाश,राम अदालत,युवा नेता लक्ष्मण, रविन्द्र, महेश, भीष्म पितामह,मनोज, श्रीमती सत्यभामा,सोनू, अध्यापक राकेश सहित साहू समाज के भारी संख्या में लोगों ने माँ कर्मादेवी जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!