गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

नव ज्योति स्कॉलर्स एकेडमी के छात्रों ने हाईस्कूल परीक्षा में लहराया परचम

सोनौली महराजगंज ।माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के परिणामों में सोनौली स्थित श्नव ज्योति स्कॉलर्स एकेडमीश् के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा, जिससे स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। बताते चले की इस वर्ष की परीक्षा में सुमेर पासवान ने 84ः अंक प्राप्त कर छात्र वर्ग (ठवले) में विद्यालय टॉप किया है। वहीं, छात्राओं में जनक नंदिनी गुप्ता ने 83ः अंकों के साथ बाजी मारते हुए गर्ल्स टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया। इन दोनों के साथ ही विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं ने भी श्रेष्ठ अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है।विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिरीष पाण्डेय ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित जीवन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल दिखा। सफल छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। अभिभावकों ने भी प्रधानाचार्य शिरीष पाण्डेय और समस्त शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था की सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!