गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

जमीनी विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर की गई हत्या

दैनिक बुद्ध का सन्देश

विशेश्वरगंज। बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना अन्तर्गत गंगवल चौकी क्षेत्र के चंदईपुर गांव में आज जमीन संबंधी हुई विवाद में दबंगों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया। अचानक हुए इस हत्याकांड से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी अनुसार विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के चंदईपुर के रहने वाले 30 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र दिलीप कुमार अपने घर मे थे। इसी दौरान उनको घर के बाहर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। जिससे गांव में सनसनी फैल गयी। भाई जितेंद्र चौबे ने बताया कि पाटीदार राम सवारे के परिवार से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आज सभी लोग खेत मे काम कर रहे थे। इसी दौरान राम सवारे के परिवार के लोग घर मे बैठे भाई योगेश को बाहर बुलाया और उन्हें सीने पर गोली मार दी। जिससे वह तुरंत जमीन पर गिर गए। जब तक उन्हें अस्पताल लाया जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने योगेश को शहर के मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद कोतवाल नगर राकेश सिंह द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पाटीदारों से जमीन को लेकर युवक का विवाद चल रहा था, जिस कारण से पाटीदारों ने मौके का फायदा उठाकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर परिजन पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मृतक घर मे बैठा हुआ था। उसे घर से बाहर बुलाकर गोली मार दी गयी। जिससे उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि जमीन का मामला न्यायालय में चल रहा है और कल पेशी थी। मगर आज ही गोली मार कर हत्या कर दी गयी। मृतक के भाई जितेंद्र चौबे ने बताया कि जिस जमीन के मामले में उनके भाई योगेश को गोली मारी गई है। कल इसी जमीन के मामले में कोर्ट में पेशी भी थी मगर आज ही उन्हें गोली मार दी गई। जितेंद्र ने यह भी बताया कि इनके द्वारा कई बार इसकी थाने में सूचना भी दी गई थी मगर पुलिस केवल 151 में चालान कर छोड़ देती थी। हुए इस वीभत्स हत्याकांड को लेकर पुलिस भी कई दृष्टिकोण से मामले की तहकीकात में जुट गई है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!