गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जनपदीय पुलिस ने ड्रोन कैमरा संचालकों के साथ सुरक्षा की दृष्टिगत की बैठक

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में गुरुवार को थाना उसका बाजार, कपिलवस्तु, जोगिया उदयपुर, पथरा बाजार व थाना मोहाना द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के ड्रोन कैमरा संचालकों/स्वामियों के साथ सुरक्षा की दृष्टिगत बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र एवं जनपद के विभिन्न ड्रोन कैमरा संचालकों/स्वामियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में ड्रोन कैमरा संचालन से जुड़ी विधिक प्रावधानों, सुरक्षा मानकों तथा ड्रोन के दुरुपयोग की रोकथाम पर विशेष चर्चा की गई तथा ड्रोन प्रचालन अनुमति दिये जाने के सम्बन्ध में उ0प्र0 ड्रोन प्रचालन सुरक्षा नीति-2023 में दिये गये निर्देशों से ड्रोन संचालकों को अवगत कराया गया। वहीं उच्चाधिकारीगण के द्वारा प्राप्त आदेशो-निर्देशों को बताया गया व आवश्यक हिदायत की गई। वहीं उनके कैमरों का विवरण थाना स्थानीय पर उपलब्ध कराये जाने हेतु बताया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!