उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बेहतर कार्य करने वाले संचालको को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

डुमरियागंज। जन सेवा केंद्र/सहज जन सेवा केंद्र संचालकों के साथ सोमवार को तहसील डुमरियागंज सभागार में फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण के संबंध में उप जिलाधिकारी डुमरियागंज डॉ संजीव दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें सबसे बेहतर कार्य करने वाले नगेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अंकित पाण्डेय संचालक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ 50 से कम फॉर्मर रजिस्ट्री पंजीकरण का कार्य करने वाले 182 संचालकों को 2 दिवस का समय देते हुए निर्देशित किया गया कि यदि सुधार नहीं लाएंगे तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में तहसीलदार रवि कुमार यादव, नायब तहसीलदार महबूब आलम, राजस्व निरीक्षक महेश चंद्र, राजेश कुमार श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।




