ब्लॉक अध्यक्ष जफर आलम ने विभिन्न संस्थानों पर किया ध्वजारोहण

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष जफर आलम ने अपने गांव के ग्राम सचिवालय रमवापुर, कम्पोजिट विद्यालय गनेशपुर, प्राथमिक विद्यालय धिमरौली, प्राथमिक विद्यालय रमवापुर उत्तरी, प्राथमिक विद्यालय देवी नगर, जीवन ज्योति स्कूल रमवापुर, जीनियस पब्लिक स्कूल रमवापुर, पल्टा देवी चौकी, होम्योपैथिक अस्पताल पल्टा देवी, न्यूज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलीदापुर रमवापुर , बुद्धा पब्लिक स्कूल सूर्यकुड़िया आदि संस्थानों पर जाकर ध्वजारोहण कर लोगो को सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव संदीप सरोज, टीए पशुपतिनाथ चौधरी, पंचायत सहायक कृष्ण मोहन गिरि, रोजगार सेवक कुलदीप गिरि, सफाई कर्मचारी सुखबली, सफाई कर्मचारी कनैहया , सफाई कर्मचारी प्रदीप, दिनेश यादव, अकबर, इब्राहिम, सुकई, पवन गिरि, संदीप चौरसिया, भोला बाबा, मुबारक, सत्तार, लड्डू बाबा, मुनिराम, नवाबुद्दीन, आसिफ, विजय बहादुर आदि मौजूद रहे।




