मत्स्य पालकों/मछुआरों द्वारा आवेदन कर सकते हैं 24 जुलाई से 14 अगस्त तक

सिद्धार्थनगर। मत्स्य विभाग अन्तर्गत राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं (1- मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, 2-निषादराज बोट सब्सिडी योजना, 3- सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना, 4- उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष अन्तर्गत (1) मछली विक्रय हेतु मोपेड विद आइस बाक्स, (2) अन्तर्राज्यीय भ्रमण, दक्षता विकास, प्रदर्शनी और सेमिनारों के लिए मत्स्य पालकों/मछुआरों का प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम) हेतु आनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन 24.07.2025 से 14.08.2025 तक आमन्त्रित किये गये है। जनपद के समस्त ग्राम सभा में स्थित तालाबों के पट्टाधारक/मत्स्य पालक मत्स्य विभाग की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने हेतु आवेदन कर सकते है। योजनाओं की विस्तृत जानकारी व आनलाइन आवेदन के लिए मत्स्य विभाग की वेबसाइट ीजजचरू//पिेीमतपमे.नच.हवअ.पद एवं किसी भी कार्य दिवस पर मत्स्य विभाग के जनपदीय सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय विकास भवन सिद्धार्थनगर में सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उक्त आशय की जानकारी सहायक निदेशक मत्स्य नन्द किशोर प्रसाद द्वारा दिया गया है।




