गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

खेसरहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को वापस मिले 23,500 रुपये

दैनिक बुद्ध का संदेश
खेसरहा। साइबर अपराध के मामलों में पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेसरहा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति की 23,500 रुपये की धनराशि पुलिस ने वापस कराई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी बांसी शुभेंदु सिंह के पर्यवेक्षण में थाना खेसरहा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर पीड़ित की धनराशि वापस दिलाई।पुलिस के अनुसार ग्राम इमिलिया निवासी अनिल कुमार ने 1 जून 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ यूपीआई के माध्यम से 23,500 रुपये की साइबर ठगी हो गई है। शिकायत संख्या 33105260122470 पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खेसरहा थाना साइबर सेल ने संबंधित बैंक से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई। इसके परिणामस्वरूप 13 जून 2026 को पूरी 23,500 रुपये की राशि अनिल कुमार के बैंक खाते में वापस करा दी गई।धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित एवं उनके परिजनों ने खेसरहा पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी राघवेंद्र प्रताप यादव, कांस्टेबल देवेश मिश्रा, आरक्षी नीरज कुमार तथा महिला कांस्टेबल रम्भा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से साइबर ठगी से बचाव के लिए सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!