नर्वदेश्वर महराज शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा
प्रसिद्ध सिद्धपीठ गालापुर महाकाली मंदिर प्रांगण में हुआ हैं नर्वदेश्वर महराज शिव मंदिर निर्माण

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र ऐतिहासिक सिद्धपीठ व शक्तिपीठ सर्किट से जुड़े मां वटवासिनी गालापुर महाकाली मंदिर के प्रांगण में नवनिर्मित भगवान शिव की नर्वदेश्वर मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें गाजे बाजे के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु सम्मलित हुए। कलश यात्रा का शुभारंभ गालापुर मंदिर से हुआ जो चौखड़ा, शाहपुर होते हुए राप्ती नदी तट पर पहुंचा। राप्ती नदी तट पर विद्वान पुरोहितों द्वारा विधि विधान से पूजन करवाया गया, पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं द्वारा नदी के पवित्र जल को कलश में भरकर वापस गालापुर मंदिर स्थित पूजन स्थल पर लाया गया। इस धार्मिक आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूब गया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर डीजे व गाजेबाजे से साथ देवी-देवताओं के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा में सम्मलित हियुवा प्रभारी उ. प्र. व पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सद्भाव और एकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आयोजन समिति एवं समस्त श्रद्धालुओं को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और बताया कि ऐसे आयोजन से न केवल गांव में धार्मिक उत्साह का प्रसार होता हैं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार भी होता है। इस अवसर पर राजा योगेंद्र प्रताप सिंह, हरेंद्र विक्रम सिंह उर्फ हरि सिंह, कुंवर आनंद सिंह, अनिल कुमार सिंह, हरिशंकर सिंह, मनोज सिंह, संजय उर्फ पप्पू सिंह, मदन सिंह, बब्बू सिंह, लवकुश ओझा, चेयरमैन चंदू चौधरी, धर्मराज वर्मा, दिलीप पाण्डेय उर्फ छोटे, लालजी शुक्ला, मधुसूदन अग्रहरि, रमेशलाल श्रीवास्तव, संतोष पासवान, संजय मिश्रा, शत्रुहन सोनी, राजन अग्रहरि, सौरभ पाल सिंह, शिवकुमार दुबे, डंपू पाण्डेय, मंदिर व्यवस्थापक ठाकुर प्रसाद सिंह, विनोद बाबा आदि सहित मंदिर पुजारी तथा भारी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहें।




