उत्तर प्रदेशबलरामपुर
सीएमओ ने किया टीकाकरण अभियान का निरीक्षण

बलरामपुर। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा भगवती आदर्श विद्यालय भगवतीगंज में आयोजित टीडी टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय तक कुल 50 बच्चों का टीडी का टीका लगाया गया था। सीएमओ ने कहा कि टीडी टीकाकरण अभियान में सभी पात्र लाभार्थियों को टीकाकृत किया जाए। निरीक्षण के समय जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।




