गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अरुण मिश्र बनीं नरेंद्र मोदी विचार मंच महिला शाखा की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। समाजसेवा और संगठन के क्षेत्र में सक्रिय अरुण मिश्र को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए उन्हें महिला शाखा का प्रदेश अध्यक्ष-उत्तर प्रदेश नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति पत्र संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला शाखा) डॉ. ज्योति श्रीवास्तव द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति 18 फरवरी 2026 से प्रभावी हो गई है। डॉ. श्रीवास्तव ने आशा व्यक्त की है कि अरुण मिश्र के नेतृत्व में संगठन उत्तर प्रदेश में और अधिक सशक्त होगा तथा वह प्राणप्रिय भारत के पुनर्निर्माण में प्रामाणिकता और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगी। ष्परम् वैभव भारतष् का स्वप्न होगा पूर्ण नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि श्रीमती मिश्र का जुड़ाव और उनके द्वारा किए जाने वाले कार्य संगठन के परम् वैभव भारत के स्वप्न को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होंगे। संगठन ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका स्वागत किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!