शान्ति पूर्ण तरीके से विसर्जित की गई दुर्गा प्रतिमाएं
दंगाइयों की रोकथाम हेतु भारी पुलिस फोर्स एवं पीएससी के जवान मुस्तैद दिखें

कैसरगंज/बहराइच। कैसरगंज थानाक्षेत्र के देवलखा, विजयपुर,कडसर बिटौरा, चकपिहानी,कसेहरी, नौगइया, डिहवा शेर बहादुर सिंह,कैसरगंज मुख्य बाजार सहित विभिन्न स्थानों की दुर्गा प्रतिमाओं को वृहस्पतिवार के दिन जरवल कटी पर विसर्जित की गई। विसर्जन में उमड़े श्रद्धालु के मुताबिक नौ दिनों के नवरात्रि के उपरांत विसर्जित प्रतिमाओं को प्रारम्भिक नवरात्र के दिनों में पण्डालों में स्थापित कर जागरण,जगराते,रामायण,अखण्ड रामायण, जवाबी कीर्तन के आयोजित कार्यक्रम से हर जगह के पंडाल गूंजायमान रहे, जिसके उपरांत आज उन प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया है। उक्त विसर्जन के दौरान समुदायिक स्वास्थ्य कैसरगंज के गेट,आशा बैकरी, रोडवेज सहित आदि स्थानों पर विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में छोला चावल पूड़ी हल्वा केला एवं जल का भोग लगाकर श्रद्धालुओं ने विसर्जन के रास्ते को तय करते दिखे। विसर्जित कार्यक्रम के दौरान तहसील व पुलिस प्रशासन के भरपूर सहयोग व मूतैदी पूर्वक बरखुरद्वारापुर,मंडी मोड़, हनुमान मंदिर तिराहे पर, अस्पताल गेट, रोडवेज सहित आदि जगहों पर पूरे जोसो खरोंच के साथ विसर्जन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस विसर्जन के उपलक्ष्य पर विजय कुमार सिंह रैकवार,उमा प्रताप सिंह पिन्नू,कौशलेंद्र चौधरी,हनोमान यज्ञसैनी,सनी सोनी,बुध सागर गुप्ता,कमलेश कुमार गब्बर,रजनी जयसवाल,रितेश श्रीवास्तव,अजय सिंह बिसेन,सुनील कुमार पोरवाल,शिवकुमार, अभिषेक सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर विदाई दी।




