इटवामे हुआ दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन

इटवा/सिद्धार्थनगर। माह-ए-रमजन का आधे से ज्यादा रोजा पूरा हो चुका है, वही रोजा इफ्तार का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ने लगा है। शुक्रवार को इटवा नगरपंचायत के बिस्कोहर रोड सुन्नी मास्जिद गली स्थित एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के कार्यालय पर दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में दर्जनों की संख्या में रोजेदार शरीक हुए। इफ्तार पार्टी में सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला। इफ्तार पार्टी में लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया।बगल के सुन्नी रज़ा जामा मस्जिद में दी गई मगरीब नमाज की अजान सुनकर कतार में बैठे सभी लोगों ने सबसे पहले खजूर खाकर रोजा इफ्तार किया। इसके पूर्व इफ्तार पार्टी में उपस्थित सभी लोगों ने मुल्क की शांति, सौहार्द, अमन व चौन की दुआ मांगी। इफ्तार पार्टी में एजाज सिद्दीकी, निहाल चौधरी, निसार अहमद खां, अबरार चौधरी, शाबान, अब्दुल वहीद, डॉक्टर अली नोबल हॉस्पिटल, डॉ हारिश राजधानी हॉस्पिटल, खालिद, डॉक्टर अब्दुल कुद्दूस, कलाम, शरीफ हसन, जावेद खान, आफताब आलम, कलीम, मोतीन, डॉ अब्दुल हकीम, राजू पार्सल,बबलू खान, मोईदुर्रहमान, साहिल राईनी, सहजाद, रफाकत सुबराती ठेकेदार, खान रजा सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी वर्ग एवं बच्चे शमिल हुए।रोजा इफ्तारी का फजीलत बताते हुए एजाज सिद्दीक़ी व निहाल , अबरार चौधरी क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि ने बताया कि जिस आदमी ने किसी रोजेदार को इफ्तार करवाया तो उस आदमी को भी उतना ही शबाब मिलेगा जितना शबाब रोजेदार के लिए है। उन्होंने कहा कि जो रमजान के महीने में रोजेदार को इफ्तार कराता है। उसके गुनाहों की मगफिरत की जाती है। साथ ही रोजेदार के बराबर ही इफ्तार कराने वाले को शबाब मिलता है। रमजान का महीना लोगों के लिए काफी अजीम है। इस महीने में लोगों को ज्यादा से ज्यादा खुदा की इबादत करनी चाहिए। इस महीने में कुरान- ए- पाक का अवतरण हुआ था।



