गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बहराइच : 1962 एंबुलेंस सेवा बेसहारा पशुओं के लिए हो रही उपयोगी साबित

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/बहराइच। सरकार द्वारा चलाई गई सरकारी एंबुलेंस सेवा 1962 सेवा जो किसानों और बेसहारा पशुओं की सेवा में हमेशा तत्पर है। छोटे से लेकर बड़े पशुओं का निशुल्क सेवा करती है तथा इस समय पड़ रही भीषण गर्मी में जिसमें आम जनमानस परेशान है। टीम के चिकित्सक सूचना पर उपचार करने पहुंच जाते हैं और इस भीषण गर्मी से बचने के लिए पशुपालकों को बचाव की जानकारी भी दे रहे हैं।

पशुपालक अपने पशुओं को पेड़ की छांव में रखें व सुबह शाम अपने पशुओं को नहलाएं डॉक्टर विकास पाण्डेय ने बताया कि पशुओं की स्थिति में सुधार नहीं होने पर तुरंत 1962 पर कॉल करे तथा अपने पशुओं को खाने में अधिक से अधिक हरे चारे व संतुलित आहार खिलाएं। एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाले संस्था ई, एम ,आर,आई ग्रीन हेल्थ सर्विस के जिला प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 8 एंबुलेंस सेवाएं जनता के लिए निशुल्क संचालित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button