गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

दिव्यांगजनों को ब्लाक परिसर में सहायक उपकरण किया गया वितरण

दैनिक बुद्ध का संदेश
गैसड़ी/बलरामपुर। स्थानीय ब्लाक परिसर में शुक्रवार को जनरल इंश्योरेंस कारपोरेशन आफ इंडिया (जीआईसी थी) के सामाजिक दायित्व सी एस आर योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर द्वारा पूर्व चिन्हित 222 लाभार्थियों के बीच कुल 1345 सहायक उपकरण का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में खंड विकास नंद कुमार पांडेय एवं संयुक्त खंड विकास अधिकारी राम किशुन ने लाभार्थियों को माला पहनाकर अभिवादन करते हुए मिष्ठान सहित उपकरण किट वितरण करते हुए उसका उपयोग सावधानी पूर्वक करने एवं वृद्धावस्था में उपकरण को सहेजने की नसीहत दी है। कंपनी के विपणन अधिकारी नीरज यादव ने कहा कि एम को भारत सरकार के द्वारा दिव्यांगजन के हित में चलाई जा रही एडीपी योजना को लागू करने वाली सबसे बड़ी नोडल एजेंसी है एम को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार की दिव्यंका के लिए सहायक यंत्रों एवं उपकरणों का निर्माण एवं आपूर्ति का कार्य कर रहा है आलम को भारत सरकार के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को जिनकी आय 15000 रुपए मासिक से कम है को राष्ट्रीय बायो श्री योजना के अंतर्गत तथा दिव्यांग जनों को जिनकी आय 25000 मासिक से कम है को एडीपी योजना के अंतर्गत दैनिक कार्यों में सहायता करने वाले सहायक उपकरण बनाने व वितरण करने का कार्य करता है। दिसंबर माह में जिन वृद्धों का चयन हुआ था शुक्रवार को उन्हें निश्शुल्क उपकरण का वितरण किया गया है। जिसमें सिलिकॉन फोम तकिया 98, नी ब्रेश 442, एलएस बेल्ट 222, बीटीई( कान की मशीन) 76, स्पाइनल सपोर्ट बेल्ट एक, सर्वाइकल कॉलर 10, बैसाखी दो, छड़ी 215, व्हीलचेयर कमोड सहित 4, चेयर/ स्टूल कमोड सहित 93, वाकर चार, व्हीलचेयर 178 समेत कुल 1345 उपकरण का वितरण किया गया है। इस दौरान संस्था के पुनर्वास विशेषज्ञ डॉक्टर बृजेश शुक्ला श्रवण विशेषज्ञ डॉ हरिशंकर सिंह विपणन सहायक निवेश सिंह नवीन मिश्रा अंकित सिंह समेत लाभार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!