गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सीआरपीएफ जवान अनीस यादव का प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

भनवापुर/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड भनवापुर क्षेत्र के फूलपुर लाला गांव निवासी एवं ग्राम प्रधान मनीष यादव के छोटे भाई सीआरपीएफ कांस्टेबल (जीडी) अनीस यादव का प्रथम आगमन पर क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। रविवार को चेन्नई से तीन महीने की ट्रेनिंग पूरी कर लौटे जवान अनीस यादव जैसे ही अपने गांव लौटे, उससे पूर्व ही बदलिया चौराहे पर ग्रामीणों ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान मौजूद लोगों में मनीष शुक्ला, विनोद यादव, मनीष सिंह, हरीश यादव, कमलेश कुमार, अंशुमान यादव, सुभाष कुमार, हरिकेश सहित अनेक ग्रामवासी शामिल रहे। अपने गांव पहुंचने पर भी लोगों ने अनीस यादव का स्वागत कर उनके देश सेवा के जज्बे को सराहा और शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!