ट्रक के टक्कर से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

कैसरगंज/बहराइच। थाना क्षेत्र कैसरगंज अंतर्गत लखनऊ बहराइच राजमार्ग स्थित परमहंस डिग्री कॉलेज के निकट कैसरगंज से जरवलरोड जा रहे युवक को ट्रक ने ठोकर मार दिया ,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक मुन्नीलाल पुत्र जगदीश उम्र लगभग 30 वर्ष अपने घर से गोड़हिया नंबर 1 के जयराज सिंह पूरवा से जरवल रोड मजदूरी करने जा रहा था। ट्रक के द्वारा टक्कर मार दिए जाने के बाद गंभीर रूप से घायल यवक को स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज लाया गया ,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को लगी तो गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा कैसरगंज पुलिस को सूचना दी गई , कैसरगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




