मनरेगा में कब तक चलेगी झोलझाल, जिम्मेदार मौन क्यों

भनवापुर/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड भनवापुर के मनरेगा में झोलझाल आखिर कब तक चलेगी और व्लाक के जिम्मेदार कब तक मौन रहेंगे। क्या किसी को उच्च अधिकारियों की हनक नहीं है। आपको बता दें कि मनरेगा श्रमिकों के नाम पर लूट-खसोट चल रहा है, जिसको लेकर आखिर खण्ड विकास अधिकारी नजरअंदाज क्यों कर रहे हैं और किसके सहयोग पर ऐसा काम हो रहा है। आपको बता दें कि भनवापुर ब्लाक के बौरडीह स्कूल प्रांगण में मिट्टी पटाई कार्य एवं गाँव के दक्षिण सड़क से नहर पुलिया तक कृषि मार्ग कार्य चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिर्फ फोटो खींचने का काम होता है। वहीं ग्राम पंचायत बभनी में कार्य कोडरू 3151003067/स्क्/958486255824873828 डेत छव.रू 8049, श्रमिकों की संख्या-149, कार्य नामरू बौरडीह स्कूल प्रगण में मिटटी पटाई कार्य। ग्राम पंचायत पटखौली नानकार में कार्य कोडरू 3151003008/स्क्/958486255824941458, डेत छव.रू 8177, श्रमिकों की संख्या-89, कार्य नामरू गांव के दक्षिण सड़क से नहर पुलिया तक कृषि मार्ग कार्य। भनवापुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बभनी और पटखौली नानकार में संचालित हो रहा है। ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान की मनमानी से मनरेगा योजना को चुनौती दे रहे हैं। वहीं ब्लाक के बन्द कमरे में बैठकर एमबी रिपोर्ट तैयार होती है। सरकार के ऐसे महत्वाकांक्षी योजनाओं पर ग्राम प्रधान के द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है।



