पोषण देने के साथ टीबी से लड़ रहे रोगी का बढ़ाये हौसला-डीटीओ

कुशीनगर/कसया। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में टीबी रोगियों को गोद लेकर पोषण पोटली देने का कार्यक्रम सीएचसी कसया के सभागार में गुरुवार को आयोजित किया गया। जिसमें न्यू इंडिया सुगर मिल हाटा द्वारा 60 टीबी रोगियों को प्रोटीनयुक्त पौष्टिक आहार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाक्षयरोग अधिकारी डॉ एस. एन. त्रिपाठी ने कहा कि पोषण देने के साथ टीबी से लड़ रहे रोगियों का हौसला भी बढ़ाये तथा उनके साथ भावनात्मक जुड़ाव भी रखे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों को उपचार चलने तक प्रतिमाह पौष्टिक आहार दे रहा है वह वाकई में उसका व्यक्तित्व बढ़ा है मैं ऐसे व्यक्तियों को साधुवाद देता हूँ। मैं विशेष कर न्यू इंडिया सुगर मिल के प्रबंध तंत्र को इस पुनीत कार्य हेतु शुभकामनाएं देता हूँ जिनके द्वारा लगातार टीबी रोगियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये प्रोटीनयुक्त आहार एक समयबद्ध तरीके से दिया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि सुगर मिल के चिकित्सक डॉ नवनीत त्यागी ने कहा कि टीबी रोगियों को सेवा करने का जो अवसर हमारे मिल प्रबन्ध को दिया गया इसके लिये मैं निक्षय मित्र नोडल आशुतोष मिश्र की प्रसंशा करता हूँ। उन्होंने कहा कि हम जो पोषण की पोटली देते उसे मरीज खाकर शीघ्र स्वस्थ हो रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीएचसी अधीक्षक डॉ मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने कहा कि मैं उन सभी निक्षय मित्रों के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करता हूँ जिसके वजह से टीबी रोगीयों के चेहरे पर मुस्कान आ रही है। कार्यक्रम का सफल संचालन निक्षय मित्र नोडल आशुतोष कुमार मिश्र ने किया। आगन्तुकों का स्वागत एवं आभार एसटीएस शाहिद अंसारी ने किया। इस दौरान एचआर से अंकुर श्रीवास्तव,फार्मासिस्ट सुबोध उपाध्याय,विनय पाठक,बीसीपीएम प्रकाश,ट्रीटमेंट सपोर्टर अशोक गुप्ता,धनश्याम प्रसाद,रामप्रवेश,रामनगीना यादव आदि उपस्थित रहे।




