गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ईंट भट्टा पर मजदूरी करने वाले ने अपने कुनबे कि पांच साल कि बच्ची से किया रेप

बांसी। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एक ईंट भठ्ठा पर मजदूरी कर रहे एक युवक ने अपने ही कुनबे के पांच वर्षीया मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दे डाला। घटना शनिवार देर शाम की है। पुलिस ने रविवार को आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बिहार के नालंदा जिले के निवासी एक दम्पति अपनी पांच वर्षीया मासूम बच्ची के रहकर गोल्हौरा थानाक्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। उनके साथ उन्ही के गांव व कुनबे का नितिश (22) पुत्र नरेश भी मजदूरी करता है ने शनिवार देर सायं उक्त मासूस को बहला फुसलाकर ईंट भट्ठे से पश्चिम सड़क के उस पार झाड़ में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बताते हैं कि चीख सुनकर उसके मां- बाप घटनास्थल पर पहुंचे। जहां हाथ में पांच का सिक्का व टॉफी लिए खून से लथपत पड़ी अपनी मासूम बच्ची को देख वे दंग रह गए। आरोपित मौके से भाग निकला। बच्ची सदमें में कुछ नही बोल पा रही थी। इशारे से उसने आपबीती बताया। उसके मां-बाप बच्ची के संग गोल्हौरा थाने पर पहुंचे। बच्ची को पुलिस ने तत्काल अस्पताल भेजवाया। रात्रि लगभग 11 बजे अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के थाने पर पहुंचने के बाद पिता की तहरीर पर उक्त आरोपित के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 11/25 धारा 65(2) बीएनएस व 5 एम/6 पाक्सो एक्ट दर्जकर सरगर्मी से जांच शुरू किया। मौके से फोरेंसिक टीम ने जांच हेतु नमूने लिए। और पुलिस ने रविवार की सुबह आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय व वहां से जेल भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मासूम पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। जहां उसकी स्थित खतरे से बाहर बताई जा रही थी। उक्त बावत थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि मासूम के साथ रेप की घटना हुई है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!