दुर्गा प्रतिमा स्थल का थाना अध्यक्ष विशेश्वरगंज ने किया निरीक्षण
दैनिक बुद्ध का सन्देश
विशेश्वरगंज (बहराइच)। विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत चंदामऊ गांव में स्थापित की जा रही मां दुर्गा की प्रतिमा का आगामी दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए थाना अध्यक्ष राजकुमार पांडे ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष ने पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा विद्युत कनेक्शनों की जांच की। उन्होंने समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि पंडाल में प्राथमिक उपचार और अग्निशमन यंत्र जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। भीड़ प्रबंधन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रहे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भगदड़ की स्थिति न पैदा हो। उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।





