गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशकुशीनगर

राष्ट्रीय स्तर प्रतिस्पर्धा में आनंद को मिला तृतीय स्थान

कुशीनगर/बोदरवार। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी द्वारा नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित नेशनल यूथ फेस्टिवल में बोदरवार बाजार निवासी आनंद राज पुत्र श्री लक्ष्मी चन्द उर्फ संतोष ने रंगमंच विधा के स्किट में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने विश्वविद्यालय, परिवार और पूरे हैं का नाम रोशन किया है। इस नेशनल यूथ फेस्टिवल में पूरे भारत से 80 से ज्यादा विश्वविद्यालयों से 2500 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ज्ञात हो कि आनंद वर्तमान में राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्विद्यालय, ग्वालियर में परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्र हैं और हाल ही में नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर पीएचडी के लिए क्वालीफाई हुए हैं। कुशीनगर जिले से यह एक मात्र रंगकर्मी हैं जो रंगमंच के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। बातचीत के दौरान आनंद ने कहा कि ष्कुशीनगर के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं हैं, अगर उन्हें सही मार्गदर्शन मिले तो फिल्म और रंगमंच के क्षेत्र में वो अपना परिचम अवश्य लहराएंगे। बहुत ही जल्द मैं काशीमंच थिएटर के तत्वधान में कुशीनगर जिले में रंगमंच के कार्यशाला का आयोजन करने का विचार है।ष् आनंद बतौर निर्देशक और अभिनेता के रूप में कार्य कर रहे हैं और इन्हें फिल्म और रंगमंच के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अनेकों पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। साथ ही इन्होंने संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग के का कार्यक्रमों में बतौर कलाकार काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!