उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
तस्करों के लिए बढ़नी की भारत नेपाल सीमा बनी हुई मुफीद जगह

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। भारत नेपाल सीमा के बढ़नी कस्बे के डिहवा मस्जिद के पीछे से बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही है। सीमा पर सुरक्षा बल की तैनाती के बावजूद बेखौफ तरीके से बिना किसी रोक-टोक के तस्कर अवैध सामानों के साथ मॉल को लेकर इस पार उस पार (इण्डिया से नेपाल) कर रहे हैं। वहीं तस्करों के लिए बढ़नी की भारत नेपाल सीमा मुफीद जगह बनी हुई है।




