बगहवां एवं महली गाँव में अधिकारियों ने सुनी समस्याएं
गाँव की समस्या गाँव में समाधान हेतु ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ चौपाल

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बग़हवा एवं महली के प्राथमिक विद्यालय परिसर में गाँव की समस्या गाँव में समाधान करने हेतु चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बग़हवा एवं महली में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सचिव राम स्वरुप गुप्ता ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या संबृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी अनुदान योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजनाओं को लेकर लोगों को जागरूक किया। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से राशनकार्ड, फैमिली आईडी, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना आदि योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए सचिव रामस्वरूप गुप्ता ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बग़हवा में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में सचिव राम स्वरुप गुप्ता, ग्राम प्रधान सरिता मिश्रा, सहायक अध्यापक राकेश चौधरी, सफाईकर्मी ओमप्रकाश यादव, हंशराज प्रसाद, जलजीवन मिशन के टीम लीडर उत्कर्ष पाण्डेय, उपेंद्र चतुर्वेदी सहित गाँव के तारकेश्वर, ओमप्रकाश, बनारसी, पवन, प्रमोद, रविंद्र, सुरेश आदि मौजूद रहे तो वहीं महली में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में सचिव रामस्वरूप गुप्ता, ग्राम प्रधान गिरजेश चौधरी, पंचायत सहायक अभिनाष चौधरी, राजेश यादव, अजय कुमार, त्रिभुवन यादव आदि मौजूद रहे।




