महसी में नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। ब्लॉक परिसर महसी में सोमवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, बहराइच के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने नवचयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं समाज के सबसे महत्वपूर्ण वर्गकृमहिलाओं और बच्चोंकृके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुधारने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने नवचयनित सहायिकाओं को अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने की सलाह दी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। नियुक्ति पत्र पाकर सहायिकाओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।



