गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आंगनबाडियों को वितरण किया गया वजन मशीन

उसका बाज़ार/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को आंगनबाडियों को आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण वजन करने का मशीन,रेडियोमीटर का वितरण किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू जायसवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बेबी वेट मशीन,इन्फेंटोमीटर जैसे महत्वपूर्ण उपकरण का वितरण किया।चेयरमैन मंजू जायसवाल ने बताया कि सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और पोषण को लेकर विशेष रूप से सजग है।अधिशासी अधिकारी अभिनव श्रीवास्तव ने बताया कि इन उपकरणों की मदद से आंगनवाड़ी कार्यकत्री बच्चों का वजन और लंबाई माप कर कुपोषण की स्थिति का सटीक आकलन कर सकेंगी साथ ही उपकरणों के उचित रख-रखाव और समुचित उपयोग की बात भी कहा गया। कार्यक्रम में सभासद मयंक पांडेय,प्रमिला देवी,कल्लू प्रसाद,कांति देवी,गुड़िया देवी,सूर्यमती देवी,विभूति अग्रहरी,राजेश कुमार,अंगद सहानी,अयोध्या साहू,सूरज कुमार समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!