कांशीनाथ महाविद्यालय करौंदा खालसा में स्मार्ट फोन वितरण

इटवा/सिद्धार्थनगर। तहसील इटवा के खुनियांव ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत करौंदा खालसा स्थित कांशीनाथ महाविद्यालय में स्मार्टफोन/टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्मार्ट फोन/टैबलेट वितरण कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि बांसी विधानसभा से विधायक जय प्रताप सिंह व पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डा0 सतीश चन्द्र द्विवेदी के हाथों से 134 छात्र-छात्राओं में स्मार्टफोन/टैबलेट वितरित किया गया। मुख्य अतिथि ने स्मार्टफोन योजना एवं इससे छात्रों को मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। कहा कि सरकार की ये अति महत्वाकांक्षी योजना उन छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो आर्थिक कमजोरी के कारण स्मार्ट फोन नहीं खरीद सकते।
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की कर सकते हैं तैयारी
पूर्व मंत्री डा0 सतीश द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने जनता की भलाई के लिए जितनी योजनाएं चला रही है, उनमें से एक योजना छात्र-छात्राओं में स्मार्ट फोन वितरण भी है। सरकार की मंशा है कि स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं स्मार्ट फोन के माध्यम से अधिक ज्ञान अर्जित कर समय के साथ चलें और आगे बढ़ें। भाजपा सरकार आने के बाद उत्तर प्रदेश में शिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुआ है। कोरोना काल में जब सरकार ने ऑनलाइन क्लास चलाने का निर्णय लिया तो वे बतौर शिक्षा मंत्री चिन्तित हुए कि प्राइमरी स्कूलों में कैसे कक्षाएं चलेंगी। मगर शिक्षकों ने कठिन परिश्रम करके बच्चों के माता-पिता के मोबाइल से व्हाट्सएप से जोड़ा और फिर ऑनलाइन पढ़ाई भी की जाने लगी। ऐसे बच्चे जो बाहर पढ़ाई के लिए नहीं जा सकते, वह अब घर बैठे पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी स्मार्ट फोन व टेबलेट से कर सकते हैं।
मिला फोन तो खिल उठे चेहरे
स्मार्ट फोन/टैबलेट वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के हाथों कालेज के 134 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन दिया गया। जैसे विद्यार्थियों के हाथों में फोन आया, उनके चेहरे खिल उठे। छात्रों का कहना था कि स्मार्टफोन से तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में आसानी होगी। अब घर हो या गांव, तकनीकी शिक्षा हासिल करने में स्मार्टफोन/टैबलेट मददगार साबित होगा। उक्त अवसर पर सचिन अग्रहरि प्रबंधक प्रतिनिधि, प्राचार्य- जयप्रकाश, पिन्टू चौधरी, अध्यापक गण विजय तिवारी, अश्वनी मिश्रा, शिव शंकर पाण्डेय, अब्दुल रहमान के साथ उपस्थित छात्रों अनिता देवी, सोनी यादव, रीना चौधरी, नसीबुन निशा, उमेश, प्रदीप यादव आदि समस्त छात्र-छात्राओं सहित योगेन्द्र मिश्र, गोपाल तिवारी, निखिल प्रताप सिंह आदि उपस्थित है।




