उत्तर प्रदेशबहराइच
पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन द्वारा पयागपुर थाने का किया गया औचक निरीक्षण
दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर | पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन अमित पाठक के द्वारा पयागपुर थाने का आज सांय करीब 6 :30 बजे औचक निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक ने थाने में साफ सफाई की व्यवस्था को देखा और माल खाने का भी निरीक्षण किया तथा लंबित जन शिकायत सम्बंधी विवेचनाओं का भी निरीक्षण किया और निर्देशित किया कि फरियादियों के साथ में उचित व्यवहार किया जाए और ना ही किसी भी राजनीतिक दबाव में आकर किसी निर्दोष को फसाया जाए | निरीक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष करुणाकर पांडेय एवं समस्त उप निरीक्षक हेड कांस्टेबल सहित कई पुलिसकर्मी उपस्थित रहे |





