उत्तर प्रदेशबहराइचराज्य
15 वर्षीय किशोर सरयू नदी में पैर फिसलने से डूबा, तलाश में जुटी पुलिस और ग्रामीण
बहराइच। बहराइच में सरयू नदी के भगहर क्षेत्र में सोमवार को एक 15 वर्षीय किशोर पैर फिसलने से नदी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और किशोर की तलाश शुरू कर दी गई।
बताया जा रहा है कि किशोर नदी के किनारे मौजूद था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर नदी में किशोर की तलाश कर रहे हैं। किशोर का कोई पता नहीं।




