गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : जनपद में शुरू हुआ भर्ती कैंप का आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एस आई एस के संयुक्त तत्वाधान में भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा भर्ती कैंप जनपद में दिनांक 03 दिसंबर 2022 को विकास खण्ड डुमरियागंज, 05 दिसंबर 2022 को विकास खण्ड बढ़नी, 06 दिसंबर 2022 विकास खण्ड शोहरतगढ़, 07 दिसंबर 2022 को विकास खण्ड उसका बाजार, 08 दिसंबर 2022 को विकास खण्ड जोगिया, 09 दिसंबर 2022 को विकास खण्ड खेसरहा, 10 दिसंबर 2022 को विकास खण्ड बांसी, 12 दिसंबर 2022 को विकास खण्ड मिठावल, 13 दिसंबर

2022 को विकास खण्ड खुनियाँव, 14 दिसंबर 2022 को विकास विकास खण्ड बर्डपुर, 15 दिसंबर 2022 को विकास खण्ड लोटन, 16 दिसंबर 2022 को विकास खण्ड इटवा एवं 17 दिसंबर 2022 को विकास खण्ड नौगढ़ में समय प्रातः 10ः00 से 03ः00 बजे तक भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा जवान हेतु 10वीं पास, उम्र 21 से 35 वर्ष, लंबाई 168 सेंटीमीटर एवं सुपरवाइजर हेतु 12वीं पास उम्र 21 से 36 वर्ष, लंबाई 170 सेंटीमीटर, आवेदन कर सकते हैं। जो दो पासपोर्ट साइज फोटो, दसवीं की मार्कशीट की फोटो कॉपी एवं आधार कार्ड की फोटो कॉपी के साथ उपस्थित हो सकते हैं। उक्त आशय की जानकारी भर्ती अधिकारी बालकेश कुमार एसएससीआई, एसआईएस, रीजनल ट्रेनिंग एकेडमी, लखनऊ उत्तर प्रदेश ने अपने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया ळें।

Related Articles

Back to top button