गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एसपी ने आधुनिक साइबर थाने का किया भूमिपूजन/लोकार्पण

सिद्धार्थनगर। जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को आधुनिक उपकरणों से लैस साइबर थाने का एसपी डॉ0 अभिषेक महाजन ने विधिवत भूमिपूजन/शिलान्यास किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौर्य, क्षेत्राधिकारी कार्यालय सुजीत कुमार राय एवं प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि सिद्धार्थनगर साइबर थाना नवीनतम तकनीकी संसाधनों और प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों से सुसज्जित होगा। यहां पीड़ित अपनी शिकायतें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दर्ज करा सकेंगे। थाने में तैनात तकनीकी सेल के विशेषज्ञ और पुलिस पदाधिकारी साइबर फ्रॉड से जुड़े मामलों का वैज्ञानिक व डिजिटल तरीके से अनुसन्धान करेंगे। शिकायत दर्ज होते ही प्रशिक्षित टीम साइबर अपराधियों तक पहुंचने के लिए डिजिटल ट्रैकिंग, डेटा एनालिसिस और अन्य अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग करेगी। इससे न केवल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी तेज होगी, बल्कि पीड़ितों को समय पर न्याय भी मिल सकेगा।साइबर थाना अपराध की रोकथाम के लिए जिले भर में लगातार जागरुकता अभियान भी चलाएगा। लोगों को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, बैंक फ्रॉड और सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी जैसी गतिविधियों से बचने के तरीके बताए जायेंगे। एएसपी प्रशान्त कुमार ने बताया कि भूमि पूजन/शिलान्यास के साथ आज साइबर थाने के निर्माण की नींव रखी गई है। अगले एक बर्ष के भीतर इसका भवन पूरी तरह तैयार होकर जनता की सेवा में आ जायेगा। उन्होंने कहा कि इस साइबर थाने का उद्देश्य सिर्फ अपराधियों को पकड़ना ही नहीं, बल्कि लोगों को इतना जागरुक करना है कि वे ठगी के जाल में फंसें ही नहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!