गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

शिक्षक दिवस पर शिक्षक किए गए सम्मानित

महराजगंज। शिक्षक दिवस के अवसर पर सदर बीआरसी परिसर में शिक्षक सम्मान दिवस बड़े ही गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मार्गदर्शन लाइव प्रसारण के माध्यम से प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि – शिक्षक समाज का दर्पण होते हैं, जो विद्यार्थियों को सही दिशा और आदर्श प्रदान करते हैं। उनके बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और मेहनत को नमन करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सबसे बड़ी शक्ति बताया। इस अवसर पर जिले के कई उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा किया गया, जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी वंश राज सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे। सम्मानित शिक्षकों में बैजनाथ पटेल, पंकज मौर्य, अखिलेश पाठक, किरण त्रिपाठी, अंबोज मिश्रा, अखिलेश कुमार, जितेंद्र सिंह और वेद प्रकाश त्रिपाठी प्रमुख रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!