गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ

दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। विधायक रामफेरन पांडेय तथा जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।महोत्सव में लोक कलाकारों ने लोकगीत, नृत्य एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत-नेपाल की ऐतिहासिक मित्रता को सजीव कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि जनकनंदिनी माता सीता का जन्म नेपाल में तथा विवाह अवध में हुआ, जो भारत-नेपाल के प्राचीन ‘रोटी-बेटी’ संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गोरक्षपीठ एवं देवीपाटन मंदिर जैसे धार्मिक केंद्र दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द और मैत्री को और सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होंगे।मुख्य अतिथि विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि माता सीता का जीवन दोनों देशों की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नरेन्द्र मोदी एवं योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत-नेपाल संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।महोत्सव में गीता मिश्रा, पिंटू प्रीतम, डॉ. विनीता सिंह, संचित राम, अंकिता देवी, कविता सिंह एवं गौरव गुप्ता की टीम ने लोकगायन प्रस्तुत किया। वहीं राकेश कुमार की टीम ने आकर्षक मयूर नृत्य और शिवकुमार की टीम ने मनमोहक कठपुतली नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। होली गीत एवं भोजपुरी गीतों पर उपस्थित जनसमूह ने खूब आनंद लिया।कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ के निदेशक डॉ. राकेश कुमार, एसएसबी के सेनानायक अमरेंद्र कुमार वरुण, एसडीएम पियूष जायसवाल, भंते जामिया, मित्र सेन, आनंद सागर, प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई, अर्चना बाजपेई, वीनू राजपूत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।अंत में बौद्ध भिक्षुओं ने भारत-नेपाल संबंधों की निरंतर प्रगाढ़ता के लिए मंगलकामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!