मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर रोक लगाने की चला अभियान

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में नववर्ष के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा बर्डपुर, नौगढ़ स्थित कपिलवस्तु रेस्टोरेन्ट, स्पाइसी 7 डेज रेस्टोरेन्ट, मून लाइट रेस्टोरेन्ट, रॉयल पिज़्ज़ा कैफ़े, दिलीप स्वीट्स, अमृत चाय, केसर चाय, अनिल बेकर्स, परमात्मा बेकर्स, माँ वैष्णो मंचूरियन सेन्टर, स्वीट्स शॉप सहित 35 खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण कर जांच की गई। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने व मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने हेतु जागरूक किया गया। टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) सस आर एल यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी, जय प्रकाश और रंजन कुमार श्रीवास्तव सम्मिलित रहे।



