पुरानी रंजिश में मार-पीट, पति-पत्नी गम्भीर घायल

बांसी/सिद्धार्थनगर। पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के चार लोगों ने घर पर चढ़कर तीन लोगों को पिटाई कर दी। घटना में पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गयें। घायल पत्नी का उपचार सिद्धार्थनगर मेडिकल कालेज व पिता का उपचार जिला मुख्यालय स्थित एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। दोनों की स्थिति गम्भीर है। मामला गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम अकोलिहा का है। ग्राम निवासी पीड़ित वाल्मीकि के अनुसार गुरुवार की शाम आठ बजे गांव के विदेशी पुत्र पांचू आ गये और अनायास अपशब्द का प्रयोग करने लगे। शोर सुनकर पीड़ित के पिता रामसेवक व माता रमावती आ गये। झगड़ा बचाकर हम लोग घर आ गये। कुछ देर बाद ही विदेशी के साथ गांव के ही रंजीत, बलिकरन व गोलू घर पर चढ़ गये और मार-पीट करने लगे। घटना में मेरे माता-पिता, गम्भीर रूप से घायल हो गये। उपचार के लिए बांसी संयुक्त चिकित्सालय ले गये, जहां डाक्टरों ने मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। जहां मां का इलाज चल रहा है। पिता को रात में ही मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। पिता को गोरखपुर न ले जाकर सिद्धार्थनगर में ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर, मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।




