गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

राजभाषा अधिकारी के पद पर चयनित होकर संजय तिवारी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान सम्मान

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश

पयागपुर /बहराइच | पयागपुर विकास क्षेत्र अंतर्गत अमदापुर ग्राम के मजरा बड़कागांव निवासी संजय तिवारी ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में राजभाषा अधिकारी के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
शहर के बक्शीपुरा निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता बजरंग तिवारी के ज्येष्ठ पुत्र संजय तिवारी विशेश्वरगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय रामसीर में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं।शिक्षक सजंय ने प्रथम प्रयास में यह उपलब्धि हासिल कर शिक्षक समाज के साथ साथ समूचे क्षेत्र का नाम रौशन किया है।शिक्षा के प्रति गहरी रुचि रखने वाले संजय ने हाईस्कूल जिले के रवींद्र नाथ टैगोर व इंटरमीडिएट की शिक्षा राजकीय इंटर कालेज से प्राप्त की,जिसमे उक्त दोनों में वें जिले के टॉपर रहे हैं।स्नातक व परास्नातक की शिक्षा उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की।सोमवार को घोषित हुये परीक्षा परिणाम में संजय ने आल इंडिया रैंकिंग में 68वीं रैंक हासिल कर श्रम रोजगार मंत्रालय में राजभाषा अधिकारी के रूप में चयनित हुये है।संजय तिवारी बताते हैं कि इससे पूर्व वें तीन बार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा पास कर चुके है लेकिन उनके अनुकूल पद न मिलने के कारण उन्होंने ज्वाइन नही किया। राजभाषा अधिकारी के पद पर चयनित शिक्षक संजय को खण्ड शिक्षा अधिकारी कमलेश मिश्रा,जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र,मंत्री सुशील मिश्रा, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमाकांत तिवारी,मंत्री अमित मिश्रा सहित तमाम शिक्षकों ने बधाई व शुभकामनाएं ज्ञापित की।संजय तिवारी अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता सहित गुरुजनों व साथी शिक्षकों को देते हुये कहते है कि इन सभी ने उन्हें निरन्तर आगे बढ़ते रहने के लिये प्रेरित किया।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!