गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायबरेली

रायबरेली : सैनिक की बेटी के एनडीए में चयनित होने राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताई खुशी

जिले की होनहार बेटी आंशी यादव ने उपलब्धि अर्जित कर समाज का बढ़ाया मान

दैनिक बुद्ध का संदेश
रायबरेली। होनहार बिरवान के होत चिकने पात उक्त मुहावरा एक सेवानिवृत्त सैनिक के ऊपर बिल्कुल सटीक बैठ रही हैं। उल्लेखनीय है कि डलमऊ क्षेत्र के बनापार के दुर्गापुर निवासी शिवशंकर यादव की होनहार पुत्री आंशी यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी में स्थान प्राप्त करके परिवार का नाम रोशन किया है। बताते चलें कि न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली के मेरेन्डा हॉउस कालेज से साईंटिस्ट की तैयारी करते हुए आंशी यादव का चयन एनडीए में हुआ है। इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयसिंह यादव फौजी ने कहा कि एक सैनिक परिवार को इससे बड़ी खुशी क्या मिल सकती है कि उसके बाद उसके परिवार की अगली पीढ़ी भी राष्ट्र की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एनडीए की एकमात्र सीट पर आंशी यादव का चयन होना ऐतिहासिक रूप से स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है जो सदैव याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि सैनिकों के परिवार के होनहार बच्चों को विशेष रूप से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हरसंभव मदद करने के लिए सैनिक समाज सेवा संगठन परिवार हमेशा तत्पर रहेगा। सैनिक समाज सेवा संगठन अपने आगामी स्थापना दिवस पर परिजनों को सम्मानित करेगा।

Related Articles

Back to top button