उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन, 22 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

सिद्धार्थनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्धार्थ नगर के बहुउद्देश्यीय हॉल में कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया कुल 22 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें ब्लू वन से रेड बेल्ट जीनत फातिमा ग्रीन से ग्रीन वन वर्तिका, पूर्णिमा, कृषा, औज़ेर, नितिन, तेजस, करिश्मा येलो से ग्रीन अयांश, वेदांश, रिया, प्रिया, समृद्धि व्हाइट से येलो बेल्ट विधान, सौम्या, श्रेष्ठा, अखिलेश, राजवीर, अंकित, इशिका, कृधा, पार्थ ने परीक्षा पास कर बेल्ट प्राप्त की। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। यह कार्यक्रम जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव विद्यासागर साहनी देखरेख में सम्पन्न हुआ।



