गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

अज्ञात कारणों से लगी आग दुकान का सामान जलकर हुआ राख

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर।स्थानीय थाना कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र अंतर्गत भोजपुर चौराहे पर शनिवार को देर शाम को सचिन वस्त्रालय दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे दुकान में रखें महंगे कपड़े आदि जलकर पल भर में राख हो गए आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों ने हल्ला गुहार किया एवं दुकान का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया। बताते चलें कि प्रोपराइटर सचिन जायसवाल ने बताया कि दुकान में सीसीटीवी सहित अन्य उपकरण व नगदी सहित करीब 15 लाख रुपए की नुकसानी हुई है वही हल्का लेखपाल कुलदीप पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह मिली है मौके पर पहुंच कर आकलन करके रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजा गया है घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय ने बताया कि दुकान में अज्ञात कारणों से आग लगने की सूचना मिली थी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया है समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!