बारबंकी : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सतरिख,बारबंकी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सतरिख, बाराबंकी में एस0पी0सी0 कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य दीपमाला वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर एस0ओ0सतरिख संतोष कुमार के द्वारा विभिन्न प्रकार के अपराध के विषय में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस से परिचय कराते हुए बचाव एवं सुरक्षा हेतु विभिन्न नंबरों के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी के साथ ही साथ यातायात एवं सड़क सुरक्षा विषय में जानकारी तथा सड़क सुरक्षा के विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर पुलिस कांस्टेबल अंजना के द्वारा महिला हेल्प डेस्क की कार्य प्रणाली के विषय में छात्राओं को बताया गया।
बच्चों को साइबर क्राइम के विषय में भी जानकारी दी गई एवं उससे कैसे बचे विस्तृत रूप से चर्चा की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपमाला वर्मा वर्मा द्वारा छात्राओं को एस0पी0सी0कार्यक्रम के महत्व के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान करते हुए अधिक से अधिक संख्या में छात्राओं को स्टूडेंट पुलिस कैडेट के प्रत्येक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में एस0पी0सी0की नोडल शिक्षिका मती नीलम खरवार, प्रवक्ता सुश्री रुना सुल्तान, डॉ सरोज वर्मा, प्रतिमा श्रीवास्तव, सुनीता कुमारी, सुनीता सिंह एवं अध्यापिका आरती बंसल, अंजू फरहीन, सीमा, शिवानी एवं कांस्टेबल बृजेश कुमार एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।