गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अंक पत्र पाकर बच्चों के खिले चेहरे

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना में बुद्धवार को वार्षिक परिणाम दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कोर्डिनेटर हेमंत दुबे एवं अभिषेक विश्वकर्मा ने स्वागत उद्बोधन से की। इसके बाद नर्सरी से कक्षा ग्यारहवीं तक के रैंक होल्डर छात्र-छात्राओं, श्रेष्ठ अभिभावकों एवं अलग-अलग श्रेणियों में उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। रिजल्ट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कालेज के चेयरमैन इंजी ओ पी ० सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।स्कूल की डायरेक्टर डा० सुशीला सिंह ने अभिभावकों से बच्चों को भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा, ष्अभिभावकों को बच्चों के साथ अधिक समय बिताना चाहिए और उन्हें सकारात्मक विचारों के साथ प्रोत्साहित करना चाहिए, ताकि वे जीवन में सफलता हासिल कर सकें।ष्स्कूल की असिस्टेंट डायरेक्टर डा० काया सिंह ने बताया कि स्कूल विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कौशल और चरित्र निर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानाचार्या रेव्य शालनी एम मोसेस ने छात्र-छात्राओं को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी रवि उपाध्याय, नरेन्द्र नाथ सिंह, अजय शुक्ला ,अमरेश त्रिपाठी,जागृति मिश्रा,सौंम्या ,शेषमुनी, रंजीत उपाध्याय आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!