गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़: कथा का 6 वाँ दिन- माखन चोरी प्रसंग सुनकर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ के शिवबाबा पोखरा परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन कथा वाचक स्वामी सूर्यकांताचार्य जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा की गई माखन चोरी की कथा सुनाया।

अयोध्या धाम से पधारे स्वामी ने श्रीकृष्ण की माखन चोरी की लीला का वर्णन करते हुए कहा कि जब श्रीकृष्ण भगवान पहली बार घर से बाहर निकले तो उनकी बृज से बाहर मित्र मंडली बन गई। सभी मित्र मिलकर रोजाना माखन चोरी करने जाते थे। सब बैठकर पहले योजना बनाते किस गोपी के घर माखन की चोरी करनी है। श्रीकृष्ण माखन लेकर बाहर आ जाते और सभी मित्रों के साथ बांटकर खाते थे। भगवान बोले जिसके यहां चोरी की हो उसके द्वार पर बैठकर माखन खाने में आनंद आता है। माखन चोरी की लीला का बखान करते हुए उन्होंने भगवान कृष्ण के बाल रूप का सुंदर प्रकार से वर्णन किया। और बताया कि भगवान कृष्ण बचपन में नटखट थे। भागवत कथा में बताया गोवर्धन पूजा का महत्व भागवत कथा में माखन चोरी की लीला के बाद गोवर्धन पूजा का प्रसंग चला। श्री महराज जी ने बताया कि गोवर्धन का अर्थ है गौ संवर्धन। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत मात्र इसीलिए उठाया था कि पृथ्वी पर फैली बुराइयों का अंत केवल प्रकृति एवं गौ संवर्धन से ही हो सकता है। गोवर्धन पर्वत की कथा सुनाते हुए कहा कि इंद्र के कुपित होने पर श्रीकृष्ण ने गोवर्धन उठा लिया था। इसमें ब्रजवासियों ने भी अपना-अपना सहयोग दिया। श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए राक्षसों का अंत किया तथा सामाजिक कुरीतियों को मिटाने एवं निष्काम कर्म के द्वारा अपना जीवन सफल बनाने का उपदेश दिया। इस संसार में जो सजग होकर पहरे देते हैं कि उसे कर्म बंधनों से बाहर निकलने नहीं देते। परंतु जब किसी तत्वदर्षी महापुरुष की कृपा से परमात्मा का प्राकटय मनुष्य हृदय में होता है तो परमात्मा के दिव्य रुप प्रकाश से समस्त अज्ञान रुपी अंधकार नष्ट हो जाते हैं। इस अवसर पर पंडित आचार्य राम प्रकाश दास, पप्पू बाबा, शिवपूजन वर्मा (भोलेनाथ) गोपी रुंगटा, शिव प्रसाद वर्मा पूर्व चेयरमैन, टिंकू वर्मा, रवि अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी, समाज सेविका दीपिका शाह माधुरी मिश्रा, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि अजय चौधरी, सर्वेश सिंह, ऋषभ सिंह, सोनू पहलवान, नीरज त्रिपाठी, सोनू, अशोक कुमार उमर, किशोरी लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button