गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

तहसील पयागपुर सभागार में एस आई आर को लेकर उप जिलाधिकारी पयागपुर की अध्यक्षता में की गई बैठक

पयागपुर/बहराइच। उत्तर प्रदेश में भी वि¬शेष गहन पुनरीक्षण एस ए आर अभियान जो चुनाव आयोग के द्वारा चलाया जाएगा , इसके तहत नए – पुराने मतदाताओं का फॉर्म भरा जाएगा। इसके लिए बूथ लेबल अधिकारी घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता को एस आई आर फॉर्म देंगे और उसे भरने के बाद बीएलओ के पास जमा करना पड़ेगा। इसी के तहत आज तहसील पयागपुर सभागार में उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडेय की अध्यक्षता में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक की गई जिसमें बीएलओ, राजस्व कर्मी , सुपरवाइजर शामिल हुए। तत्पश्चात उप जिलाधिकारी पयागपुर ने बैठक में आए हुए सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एस आई आर अभियान जो चुनाव आयोग के द्वारा चलाया जा रहा है , इसमें सभी लोगों को घर-घर जाकर प्रत्येक मतदाता को एस आई आर फॉर्म देना पड़ेगा और उसे भरने के लिए भी बताना पड़ेगा। दिये गए प्रपत्र में मतदाता को जन्म तिथि, आधार संख्या (वैकल्पिक), पिता या अभिभावक का नाम व एपिक नंबर माता का नाम व एपिक नंबर, मोबाइल नंबर जैसी मूल जानकारियां भरनी होंगी। जिनके पास पहले से वोटर आइडी है, वे उसमें दर्ज एपिक नंबर भी लिख सकते हैं। इसके साथ ही एक नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो चिपकानी होगी और नीचे हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लगाना होगा। एक कॉपी मतदाता को अपने पास रखना पड़ेगा और एक कॉपी बीएलओ को देना पड़ेगा। इस अभियान के द्वारा मतदाता सूची को काफी हद तक पारदर्शी एवं स्पष्ट जानकारी देने वाला बनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!