गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

सड़क सुरक्षा माह-2026” के जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर डीएम ने किया शुभारंभ

गोन्डा। गोण्डा जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम श्रीमती प्रियंका निरंजन ने “सड़क सुरक्षा माहदृ2026” के अंतर्गत सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु प्रचारदृप्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।जागरूकता अभियान 01 जनवरी, 2026 से 31 जनवरी, 2026 तक जनपद में संचालित किया जाएगा,जिसका उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना है।जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है।हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाना तथा यातायात संकेतों का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं,बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जागरूकता प्रचार वाहन के माध्यम से जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर सड़क सुरक्षा से संबंधित संदेशों, पोस्टरों, बैनरों तथा ध्वनि प्रचार के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने,पैदल यात्रियों को निर्धारित स्थानों से सड़क पार करने तथा अभिभावकों को नाबालिगों को वाहन न देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान एआरटीओ प्रशासन आर.सी. भारतीय ने सड़क सुरक्षा माह की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि इस अवधि में विभिन्न विभागों के समन्वय से विद्यालयों, महाविद्यालयों,सार्वजनिक स्थलों तथा प्रमुख चौराहों पर जागरूकता कार्यक्रम,गोष्ठियां एवं यातायात नियमों की जानकारी देने वाली गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर परिवहन विभाग, पुलिस विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम कर सुरक्षित,अनुशासित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देना है।प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा माह के दौरान और उसके बाद भी यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!