मेला प्रभारी इंचार्ज बने विजय प्रकाश दीक्षित ने किया मेले का भ्रमण

सिद्धार्थनगर/ बांसी। जिले से होकर बहने वाली सदानीरा अचिरावती ( राप्ती) के तट पर एक महीने तक लगने वाले मेले के लिए पुलिस व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद है। बांसी नगर पालिका के माघ मेला मैदान में मौनी अमावस्या से शुरू होकर एक महीने तक चलने वाले प्रदर्शनी एवं मेले को लेकर तैयार प्रशासन में पुलिस कप्तान अभिषेक महाजन द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है।इस दौरान मेला प्रभारी आनन्द को बदलकर तेज तर्रार मेला प्रभारी चौकी इंचार्ज विजय प्रकाश दीक्षित को बनाया गया है। मेले में प्रभार लेने के बाद लगातार गश्त में काफी तेजी देखी गई है। उन्होंने खुद मेले का भ्रमण कर लोगों में सुरक्षा पैदा किया। बढ़ रहे भीड़ के कारण पुलिस की निगाहें भी तेज हो गई हैं। इस विषय में मेला प्रभारी विजय प्रकाश दीक्षित ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे और लगातार भ्रमण से मेले को सुचारू बनाने के लगी हुई है अगर किसी को कोई परेशानी हो रहा है तो तुरंत संपर्क करें। मेले में जनपद के अन्य थाने से आए हुए एसआई, हेड कांस्टेबल,कांस्टेबल महिला कांस्टेबल, आदि मेले के चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।




