उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस मनायाजायेगा: डॉ0 राजा गणपति आर0

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 के पत्रांक /309/क्षे0प0का0/उ0प्र0वि0/2024-25 दिनांक 19 जनवरी, 2025 द्वारा जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया कि दिनांक 24-26 जनवरी 2025 तक उत्तर प्रदेश दिवस के रूप मनाया जाना है, जिसका थीम-विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेशश् है तथा उक्त दिवसों में जनपद के समस्त विद्यालयों में संगोष्ठियां सम्मेलन, प्रतियोगिताओं, रोड शो का आयोजन एवं दिनांक 23.01.2025 को जनपद के समस्त विद्यालयों में नेताजी सुबाष चन्द्र बोस जयन्ती का आयोजन किये जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। अतएव निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त निर्देश का अनुपालन ससमय सुनिश्चित कराते हुए कृत कार्यवाही सम्बन्धित आख्या अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जायें।




