गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोरखपुर : गोरक्ष पीठाधीश्वर व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से पुंडरीक गोस्वामी से हुई औपचारिक भेंट

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोरखपुर। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गोरक्ष पीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गीता वाटिका में चल रहे श्रीमद भागवत कथा के कथा वाचक वृंदावन से पधारे पूज्य पुंडरीक गोस्वामी महाराज से औपचारिक मुलाकात हुई। भेंट के दौरान पूज्य महाराज ने योगी को श्री वृंदावन में श्री राधा रमण मंदिर में दर्शन का निमंत्रण दिया। उत्तर प्रदेश में सुरक्षा प्रगति एवं धर्म पर हो रहे कार्यों पर शुभकामनाएं देते हुए शास्त्र कथा के संबंध में भविष्य में किस तरीके से और समाज का जागरण और उत्थान हो सके इस पर बृहद विचार विमर्श हुआ।

महाराज जी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण मथुरा काशी और पूरे उत्तर प्रदेश में हुए विकास के कार्यों के प्रति योगी जी की भूरि भूरि प्रशंशा की और कहा की वर्तमान में एक संन्यासी योगी ऐसा ही है जैसे वशिष्ठ का राज्य उपस्थित हो। योगी महाराज की परंपरा से पहले से ही परिचित थे और आगे धर्म के क्षेत्र में कार्य करने के संबंध में एक दूसरे का सहयोग लेने की बात करके विदा हुए। अंत में धर्म और विज्ञान का जो तारतम्य की महाराज जी की उचित शिक्षा वर्तमान और पुरातन दोनो संबंधों से है। उसको लेकर योगी ने कई सुझाव दिए जिससे की आज का युवा आगे बढ़ सके।इस अवसर पर बल्लू राय दुर्गेश बजाज देवेश कृष्ण जगदीश आनंद संजय रामरायका संतोष सिंघानिया कनक हरि अग्रवाल सहित आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!