उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
राप्ती नदी में कूदे युवक की फायर सर्विस के जवानों ने बचाई जान

बांसी। फायर सर्विस के जवानों की बहादुरी से एक युवक की जान बच गई है। सोमवार की शाम एक युवक राप्ती पुल पर से नदी में छलांग लगा दिया। जिसे देख वहां मौजूद फायर सर्विस के जवान अरविंद कुमार, नंद कुमार ने नदी से डूबते हुए युवक को बचा लिया। इसके बाद टेंपो पर लादकर पी एच सी बांसी ले आए। वहां पहुंचने के बाद युवक ने बताया उसका नाम सुमित कुमार पुत्र नंदकिशोर है जो नौगढ सिद्धार्थनगर का निवासी है। फायर सर्विस के जवान माघ मेला बांसी की सुरक्षा में तैनात है। और इनका कैंप राप्ती नदी तट पर है। फायर सर्विस के जवानों की इस बहादुरी की लोग प्रशंसा कर रहे है।




